Health: हम अक्सर खाना खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते हैं। वबीं कई लोगों की आदत तो खाते समय पानी पीने की भी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है। आइए जानते हैं खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना सही है या नहीं?
Highlights
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हो सकती है समस्या
- आज से ही बदले पानी पीने का समय
- सही समय पर पानी पीने के हैं कई फायदे
खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है
खाना और पानी दोनों हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर रोजाना आप 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। अधिकतर लोग की आदत होती है कि वे खाना खाने के दौरान पानी पीते रहते हैं या खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं। डॉक्टर इससे बचने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि खाने के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसा करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। इसलिए खाने के कुछ देर बाद ही पानी पीना चाहिए। आइए जानते हैं भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से क्या-क्या नुकसान (Water After Food Disadvantages) हैं और कितनी देर बाद पानी पीना चाहिए।
खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान
- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मोटापा बढ़ सकता है।
- इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- पेट में गैस जैसी समस्याएं पैदा हो सकती है।
- ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
कब पीना चाहिए पानी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, शरीर में जब भी खाना जाता है, तो उसे पचाने में कम से कम दो घंटे का वक्त लगता है। इस बीच अगर पानी पी लेते हैं, तो इससे डाइजेशन पर असर पड़ता है। इसलिए खाना खाने के कम से कम 45 से 60 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए. खाना खाने के पहले पानी पीना है तो आधे घंटे पहले पीना चाहिए।
सही समय पर पानी पीने के फायदे
- खाना खाने के करीब एक घंटे बाद अगर पानी पीते हैं, तो आपका वजन कंट्रोल में रहेगा, कभी भी मोटापा नहीं सताएगा।
- खाने के बाद सही समय पर पानी पीने से पाचन शक्ति मजबूत रहती है। पाचन तंत्र मजबूत बन जाता है।
- खाने के सही समय बाद पानी पीते हैं, तो पेट में गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होंगी।
- जब शरीर में खाने के बाद पानी देर से पहुंचेगा तो शरीर भोजन के पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित कर पाएगा।
- खाने के एक घंटे बाद पानी पीने से नींद बेहतर होती है और कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App







