Vice President Election: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Summary :

Vice President Election: देश के उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना भी इसी दिन की जाएगी। साथ ही आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है। अधिसूचना जारी आज चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम-1952 की धारा 4 की उप-धारा (4) और (1) के तहत आज अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान निर्वाचन…

Vice President Election: देश के उपराष्ट्रपति रहे जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद इस पद के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव के कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना भी इसी दिन की जाएगी। साथ ही आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 21 अगस्त 2025 तय की गई है।

अधिसूचना जारी

आज चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव अधिनियम-1952 की धारा 4 की उप-धारा (4) और (1) के तहत आज अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान निर्वाचन आयोग ने बताया कि उम्मीदवार 21 अगस्त तक संसद भवन के कमरा संख्या आरएस 28 में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। नामांकन पत्र जमा करने के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया है।

15 हजार रुपए की जमानत राशि

नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को 15 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी। नामांकन दाखिल करने के बाद सभी नामांकन पत्रों की जांच 22 अगस्त को सुबह 11 बजे की जाएगी। इस दौरान कोई उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहता है तो वह 25 अगस्त तक नाम वापस ले सकता है।

Vice President Election

9 सितंबर को मतदान कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी साथ ही वोटिंग भी इसी दिन होगी। बताया जा रहा है कि मतदान 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राजपत्रों में प्रकाशन की व्यवस्था भी की गई है।

Vice President Election
Vice President Election

जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा

भारत के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि उनका इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब उनके कार्यकाल के अभी दो साल बाकी थे। अगस्त 2022 में पदभार ग्रहण करने वाले धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना त्यागपत्र भेज दिया और इस त्यागपत्र में अनुच्छेद 67 (ए) का जिक्र किया था।

ALSO READ: Vice Presidential Election: 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव, जानें पूरा शेड्यूल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।