सोनम-मुस्कान से भी आगे निकली ठेले वाली, यूट्यूब पर देखकर पति के कान में डाली ये खतरनाक चीज

Summary :

Wife Killed Husband: पती, पत्नी और प्रेमी के अपराध के मामले हर दिन सुनाई दे रहे हैं। हर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर नए और बर्बर तरीके से अपने पति को मार रही है। कोई पत्नी पति को औजार से मार रही है कोई धक्का देकर, लेकिन तेलंगाना के एक अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के करीमनगर में रहने वाली रमादेवी ने सोनम रघुवंशी और मुस्कान से सीख लेकर हत्या करने का अलग ही तरीका निकल लिया। चलिए जानते हैं पूरा मामला Wife Killed Husband: सोनम और मुस्कान से सीखा तेलंगाना के करीमनगर में…

Wife Killed Husband: पती, पत्नी और प्रेमी के अपराध के मामले हर दिन सुनाई दे रहे हैं। हर पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर नए और बर्बर तरीके से अपने पति को मार रही है। कोई पत्नी पति को औजार से मार रही है कोई धक्का देकर, लेकिन तेलंगाना के एक अजीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तेलंगाना के करीमनगर में रहने वाली रमादेवी ने सोनम रघुवंशी और मुस्कान से सीख लेकर हत्या करने का अलग ही तरीका निकल लिया। चलिए जानते हैं पूरा मामला

Wife Killed Husband: सोनम और मुस्कान से सीखा

तेलंगाना के करीमनगर में रहने वाली रमादेवी नाम की महिला प्रसिद्ध पकवान सर्वपिंडी बेचती थी। उसके ठेले पर राजैया नाम का आदमी रोज पकवान खरीदने आता था। धीरे-धीरे रमादेवी और राजैया के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में प्यार हो गया। इसके बाद रमादेवी और राजैया ने मिलकर उसके पति संपत को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद, रमादेवी ने अपने प्रेमी राजैया के साथ मिलकर अपने पति संपत की हत्या की योजना बनाई। लेकिन रमादेवी को लगा कि इससे पहले जिन पत्नियों ने हत्या की है, वे पकड़ी जा चुकी हैं क्योंकि हत्या के मामलों में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद हो चुके हैं और ज़हर देकर मारने का तरीका भी पता चल चुका है। इसलिए रमादेवी ने हत्या का एक नया तरीका निकाला।

Wife Killed Husband
Wife Killed Husband

Wife Killed Husband: यूट्यूब पर हत्या के तरीके खोजे

रमादेवी ने यूट्यूब पर हत्या के तरीके खोजने शुरू किए। इस दौरान उसे पता चला कि अगर किसी व्यक्ति के कान में कीटनाशक डाल दिया जाए, तो उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद, रमादेवी के प्रेमी राजैया ने संपत को एक पार्टी में बुलाया और उसे खूब शराब पिलाई। जब संपत नशे में धुत हो गया, तो राजैया ने उसके कान में कीटनाशक डाल दिया। फिर जब संपत की मौत हो गई, तो राजैया ने रमादेवी को फोन पर यह बात बताई।

Wife Killed Husband
Wife Killed Husband

ऐसे पकड़ी गई कातिल पत्नी

पत्नी रमादेवी ने अपने पति के लापता होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन रमादेवी की चाल उल्टी पड़ गई। रमादेवी ने पुलिस को यह बताने की गलती की कि उसके पति का शव मिला है। इसके बाद पुलिस को रमादेवी पर शक हुआ और उसे हिरासत में ले लिया गया। कड़ी पूछताछ में रमादेवी और राजैया ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। अब मामले की जाँच जारी है।

ये भी पढ़ें- पत्नी को मारने साधु बनकर पहुंचा पति! 10 साल बाद घर लौटकर बीवी से की थी ये मांग

Neha Singh