Vietnam President India Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गयाजी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया, जो भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा शुरू करने के लिए भारत पहुंचे है। बता दें कि वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव भी राष्ट्रपति तो लाम 7 मई तक देश में रहने वाले हैं। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से भारत की यह उनकी पहली यात्रा है।
Vietnam President India Visit: भारत और वियतनाम के बीच गहरे संबंध

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में सहायक होगा। साथ ही बताया कि हमने वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गयाजी पहुंचने पर हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया यह शहर आध्यात्मिकता, संस्कृति और विरासत का है। यह ऐतिहासिक यात्रा निस्संदेह भारत और वियतनाम के बीच गहरे संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
राष्ट्रपति तो लाम 7 मई तक भारत दौरे पर
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम 7 मई तक देश में रहने वाले हैं। राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से भारत की यह उनकी पहली यात्रा है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वियतनामी नेता का 6 मई को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्च स्तरीय बैठक होगी, जिसमें दोनों नेता राष्ट्रपति तो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे।
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ होगी मुलाकात
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी अतिथि से मुलाकात करेंगी, वहीं कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के भी उनसे मिलने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति तो लाम के कार्यक्रम में बोधगया और मुंबई की यात्राएं शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि ये उच्च स्तरीय बैठकें मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेंगी और भारत और वियतनाम के बीच सहयोग के नए रास्ते खोलेंगी।
राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई
यह दौरा प्रधानमंत्री मोदी के 7 अप्रैल के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने तो लाम को उनके चुनाव पर बधाई दी थी और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी तत्परता व्यक्त की थी। इस दौरान PM मोदी ने बताया कि तो लाम को वियतनाम समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी मित्रता और भी मजबूत होगी।


Download Android App
Download iOS App




