PM Modi Bengal Victory Speech Highlights: बंगाल के चुनाव में BJP की लहर में TMC का किला उड़ गया है और प्रचंड जीत हासिल कर ली है। इस दौरान दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में विजय समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणाम भारतीय जनता की उस स्थिरता के प्रति पसंद को दर्शाता हैं, जब लोग इन राज्यों में मतदान कर रहे थे, उसी दौरान दुनिया भर में कई घटनाएं घट रही थीं।
जानें PM मोदी की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने विजय समारोह के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कई बड़ी बातें कही है। जानें क्या कहा है
- हर जगह युद्ध के सायरन बज रहे थे। अस्थिरता और अराजकता का माहौल छाया हुआ था। भारतीय मतदाताओं ने स्थिरता का मार्ग चुना।
- सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं से हिंसा के इस अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए समाप्त करने का आग्रह किया।
- आज जब भाजपा विजयी हुई है, तो ध्यान बदलाव पर होना चाहिए, प्रतिशोध पर नहीं। ध्यान भविष्य पर होना चाहिए, भय पर नहीं।
- इस भव्य उत्सव में बंदूकों की आवाज नहीं, बल्कि जनता की आवाज गूंजी। पहली बार भय नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत हुई है।
- श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आत्मा को आज अत्यंत शांति प्राप्त होगी। मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए एक बड़ा संघर्ष किया।
पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान
PM मोदी ने कहा कि यह बंगाल चुनाव एक और कारण से भी बहुत खास रहा है। आपको याद होगा कि बंगाल चुनावों के दौरान किस तरह की खबरें आती थीं। हिंसा, भय और निर्दोष लोगों की मौतें। लेकिन इस बार पूरे देश ने एक नई खबर सुनी कि पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। पहली बार चुनाव हिंसा में एक भी निर्दोष नागरिक की जान नहीं गई।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 206 सीटें जीती
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि यह राज्य में लंबे समय से हाशिए पर रही है, जहां वर्षों से कांग्रेस, वामपंथी दलों और बाद में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा रहा है। पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 77 सीटें जीती थीं। चुनाव आयोग के नए परिणामों के अनुसार, भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 206 सीटें जीती हैं, जो एक ऐसी उपलब्धि है जिसकी उसके नेताओं ने कल्पना भी नहीं की थी।
ALSO READ: “हिमाकत बर्दाशत नहीं की जाएगी”…UAE में ईरानी हमला, 3 भारतीय घायल, PM मोदी ने ईरान को चेताया


Download Android App
Download iOS App




