गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी किया संकल्प पत्र

Summary :

NULL

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण से एक दिन पहले अपना संकल्प पत्र जारी किया है। शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह संकल्प पत्र जारी किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया। इस दौरान अरुण जेटली ने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार स्थानीय नेताओं की तस्वीर नहीं लगाई है कल गुजरात के नेताओं की तस्वीर के साथ जारी करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में एवरेज ग्रोथ डबल डिजिट में रही जो कि औसतन 10 फीसदी रही है। बीजेपी के शासन के दौरान यह ग्रोथ रेट बड़ी उपलब्धि है.. पूरे विश्व में कोई ऐसी अर्थव्यवस्था नहीं है जिसकी ग्रोथ रेट इतनी रही हो।

अरुण जेटली ने कहा कि आंकड़े ये बताते हैं कि गुजरात पिछले काफी समय से देश में सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य है। गुजरात के बाद जो दूसरे राज्यों का नंबर आता है उसमें काफी अंतर है। हमारी जो परफॉर्मेंस है वो आंकड़े बताते हैं। गुजरात में सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से हर क्षेत्र के अंदर विकास जरूरी है।

वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा परफॉर्मेंस आंकड़ों में बयान हो रहा है। जो लोग विकास को लेकर सवाल उठाते हैं उन्हें इसकी गंभीरता को समझना पड़ेगा। गुजरात में सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से हर क्षेत्र में हम विकास करें। यह हमारे विजन डॉक्यूमेंट का प्रमुख उद्देश्य है। और दूसरा है पूरे गुजरात को एक रखना और हर वर्ग की चिंता करना।

आपको बता दे कि संकल्प पत्र जारी करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा 9 दिसंबर को गुजरात में चुनाव है और चुनाव आचार संहिता के मुताबिक 48 घंटे पहले उम्मीदवारों की तस्वीर छाप नहीं सकते इसलिए उम्मीदवारों की तस्वीरों के बिना संकल्प पत्र जारी किया जा रहा है।

वहीं कांग्रेस के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस रास्ते पर चल रही है उससे गुजरात का नुकसान होगा। दो वायदे उन्होंने किए जो संवैधानिक दृष्टिकोण से अनुचित है। आरक्षण 50 फीसदी से ज्यादा और दूसरा कुछ वायदे ऐसे किए जो वित्तीय दृष्टि से असंभव है।

वित्तमंत्री ने कहा कि अगले 9 दिसंबर के चुनाव के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर के साथ रिवाइज्ड संकल्प पत्र जारी किया जाएगा जेटली ने कहा कि पाटीदारों को आरक्षण देना संभव नहीं है और कांग्रेस गुजरात के लोगों से झूठा वादा कर रही है। लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team