रायपुर : गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन रहे विक्रम सिसोदिया को छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ ने सम्मानित किया है। डा.रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ कार्यकारिणी की बैठक के दौरान भारतीय दल का चीफ डी मिशन के रूप में नेतृत्व और इन खेलों में भारतीय दल की शानदार सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की ओर से सिसोदिया को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सिसोदिया ने चीफ डी मिशन के रूप में अपने अनुभवों को साझा किया। सिसोदिया छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव है। वह मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्य अधिकारी है और राज्य में टेनिस को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहे है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बशीर अहमद खान के भारतीय ओलंपिक संघ में एसोसिएट एक्जिक्यूटिव मेम्बर नामांकित होने पर उनका भी सम्मान किया।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



