शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी शहर में सिंध नदी का पानी नियमित रुप से लाने तथा इस कार्य में हुए कथित भ्रष्ट्राचार की जांच की मांग को लेकर यहां जल सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ किया गया है। आंदोलन के पहले दिन कल यहां बृजेश अग्निहोत्री और सौमित्र तिवारी सहित अन्य लोग अनशन पर बैठे।
उनके साथ अनशन पर बैठे स्वामित्व तिवारी के अनुसार पिछले 9 वर्षों में सिंधु जल आवर्धन योजना के तहत जल समस्याग्रस्त शिवपुरी को सिंध का पानी लाने का काम किया गया। इस काम को करने वाली कंपनी के लोगों द्वारा घटिया स्तर के पाइप डाले गए तथा और भी कई कमियां छोड़ गयी।
श्री तिवारी ने बताया कि अब जब पानी आना शुरू हुआ है, तो जगह-जगह लाइन फटती है। नियमित रूप से जल सप्लाई नहीं हो पा रही है। अल्प वर्षा वाला शिवपुरी पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहा है।
इस परियोजना को पूरा करने में हुए भ्रष्टाचार तथा उसमें संलिप्त लोगों की जांच कराकर उनके विरुद्ध कार्यवाही किया जाना तथा नई पाइप लाइन डालना एवं जल्दी से जल्दी शहर में पानी लाना इस आंदोलन की प्रमुख मांगे हैं। पूर्व में भी इस प्रकार का आंदोलन हो चुका है जो तमाम आश्वासनों के बाद समाप्त हुआ था। अब यह आंदोलन फिर से प्रारंभ हुआ है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



