पश्चिम बंगाल : नमाज के विरोध में बीजेपी ने रोड पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

Summary :

ओम प्रकाश का कहना है, ‘ममता बनर्जी के राज में हमने देखा है कि शुक्रवार को ग्रैंड ट्रंक रोड और दूसरी मुख्य सड़कें नमाज के लिए ब्लॉक कर दी जाती हैं।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच जारी टकराव खत्म होने का नाम ले रहा। हावड़ा के बाली खाल के नजदीक मंगलवार देर रात बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष ओम प्रकाश और प्रियंका शर्मा के नेतृत्व में सड़क पर सैकड़ों लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। BJYM का कहना है कि ममता बनर्जी के राज में शुक्रवार को नमाज के लिए सड़कें ब्लॉक कर दी जाती हैं जिस कारण लोगों को परेशानी होती है। इसीलिए वे भी मंगलवार को सड़कों पर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। 
हावड़ा के बालि खाल इलाके में मंगवार को BJYM कार्यकर्ता सड़क घेरकर बैठ गए। BJYM अध्यक्ष ओम प्रकाश का कहना है, ‘ममता बनर्जी के राज में हमने देखा है कि शुक्रवार को ग्रैंड ट्रंक रोड और दूसरी मुख्य सड़कें नमाज के लिए ब्लॉक कर दी जाती हैं। सड़कें जाम होने से लोगों को दफ्तर पहुंचने में देर होती है और मरीज अस्पताल नहीं पहुंच पाते हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि अब हावड़ा में प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न जगहों पर हनुमान चालीसा पढ़ा जाएगा? 

गौरतलब है कितृणमूल कांग्रेस सरकार और बीजेपी सरकार के बीच जारी यह तनाव लोकसभा चुनाव से है। चुनाव के नतीजे आने के बाद से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी खेल जारी है। जिसकी वजह से इलाके में लगतार तनाव और खौफ का माहौल है। 

Desk Team