पुलवामा हमले के बाद पहले बार पाकिस्तानी सेना की तरफ से बयान आया है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डीजी मेजर जनरल आसिफ गफूर ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों से बातचीत की और जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले पर पहली बार अपना बयान दिया।
पाकिस्तानी सेना ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, भारत के किसी भी हमले का जवाब देने के लिए पाकिस्तान सैन्य तैयारी कर रहा है और किसी तरह के हमले के पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा। आसिफ गफूर ने कहा- “हमें जंग शुरू करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन किसी भी तरह के हमले का पूरी ताकत के साथ जवाब दिया जाएगा तो हैरान कर देगा।”
रावलपिंडी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेजर जनरल गफूर ने कहा- “हमें युद्ध में जाने की कोई इच्छा नहीं है। अगर यह हम पर थोपा जाता है तो हमें उसके जवाब देने का पूरा अधिकार है।” दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में भारतीय अर्धसैनिक बलों पर 14 फरवरी को हुए हमले में 40 जवानों के शहीद होने और उसके बाद इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से लिए जाने के एक हफ्ते बाद पाकिस्तानी सेना की तरफ से यह गीदड़भभकी दी गई है।
पाक आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा, “जैसा कि होता है कि भारत में किसी वाकये के फौरन बाद फौरी तौर पर पाक पर आरोप लगा दिया जाता है। हमने इस बार जवाब देने के लिए थोड़ा वक्त लिया। क्योंकि जो आरोप लगाए गए थे हमने उनकी जांच की। 1947 में पाकिस्तान आजाद हुआ। इस हकीकत को भारत कभी कबूल नहीं पाया। 1965 में हमारे बीच पहली बार युद्ध हुआ। 1971 में मुक्तिवाहनी के जरिए साजिश से हमें हटाया गया। 1999 में वो कारगिल ले आए। “


Download Android App
Download iOS App



