मध्यप्रदेश के संचालक सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर आरएस नौटियाल ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में वीरगति पाने वाले सेना/केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के परिवारों की मदद के लिये दानदाताओं से अपील की है। उन्होंने दानदाताओं से कहा है कि वे इच्छाशक्ति अनुसार‘सी.एम।
कारगिल रिलीफ फण्ड, खाता क्रमांक 10078152948 स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, वल्लभ भवन शाखा, आई.एफ.एस.सी। कोड स्श्रढ्ढहृ0001056 में’दान राशि जमा करवायें। ब्रिगेडियर श्री नौटियाल ने कहा कि जो दानदाता बैंक ड्राफ्ट अथवा चेक के द्वारा दान देना चाहते हैं, वे संबंधित जिले अथवा तहसील में उल्लेखित बैंक अकाउण्ट का अपना बैंक ड्राफ्ट/चेक संबंधित कलेक्टर/एस.डी.एम। अथवा तहसीलदार को सौंप सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



