लगातार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। बता दें हरियाणा (Haryana) के जिलों में मंगलवार को धूप दिखाई दी। सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश में सुबह और रात को ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दोपहर में धूप खिली रहती है लेकिन सर्द हवाओं की वजह से धूप भी पस्त होती नजर आती है। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाने रहने की संभावना जताई है।
- पहाड़ों पर बर्फबारी का मैदानी इलाकों में दिख रहा असर
- धूप खिलने के साथ चलेगी बर्फीली हवाएं
- शीतलहर बढ़ा रही ठंड
- AQI में आया बदलाव
22 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना
आपको बता दें हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शीतलहर की वजह से प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार हरे रंग में बना है। आज सुबह आठ बजे एक्यूआई 72 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना जताई है।
पंजाब में येलो अलर्ट जारी
पंजाब में मौसम विभाग ने आज बुधवार को धूप खिलने के साथ-साथ बर्फीली हवाएं चलने की संभावना जताई है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। जबकि बाकि के दिनों में मौसम ठीक रहने की संभावना जताई गई है। मंगलवार को पंजाब में मौसम पूरी तरह साफ दिखाई दिया। दिनभर धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं से ठंड भी महसूस होती रही। जिसकी वजह से प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5.4 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Download Android App
Download iOS App





