देश में साल 2016 के नवंबर महीने में लागू किया गया था। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 19 मई 2023 को 2 हज़ार के नोटों को बंद करने का एलान किया गया। जिसके लिए एक तयारीख तय की गयी थी की इतने दिनों तक ही आप 2000 के नोटों को एक्सचेंज करवा सकते हैं। लेकिन हाल ही में आरबीआई के गवर्नर शक्ति कांत दास ने 6 अक्टूबर 2023 के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने 2 हज़ार के नोटों को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। जी हाँ इस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति कांत दास ने दो हजार रुपये के नोट, 7 अक्टूबर 2023 तक नहीं बदलवाने को लेकर बड़ी बात कही। आपको बता दें की 30 सितंबर के दिन हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा कहा गया था की वह नोटों के बदलने की इस तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन बावजूद भी रिजर्व बैंक में नोटों की बदली करवाई जा सकती है।
कब तक बदल सकते हैं नोट ?
भारतीय रिजर्व बैंक ने 7 अक्टूबर 2023 के बाद 2000 बैंक के नोटों के बदलने की अनुमति RBI के 19 कार्यालय में दी जाने वाली है। जहां इन कार्यालयों के अंदर में 2000 रुपये के नोट को बदलवाया जा सकेगा। आपको बता दें की 19 निर्गम कार्यालयों में से किसी में भी सभी लोग या फिर संस्थाएं अपने बैंक खातों में किसी भी राशि की क्रेडिट के लिए 2 हज़ार रुपये के नोट बैंक में दे सकेंगे।
कैसे बदलवाए नोट ?
जिन भी लोगों द्वारा 7 अक्टूबर 2023 तक 2 हज़ार के नोट नहीं बदलवाए गए हैं उनको 8 अक्टूबर से RBI के क्षेत्रीय कार्यालय में कई नियमों के तहत नोट बदलवाने की अनुमति होगी। जैसे की आप सिर्फ एक बार में 2 हज़ार के सिर्फ 20 हजार रुपये तक ही बदलवा सकेंगें। साथ ही आप इन्हें इंडिया पोस्ट ऑफिस के जरिए रिजर्व बैंक के कार्यालयों में भेजकर अपने अकाउंट में डलवा सकेंगे।


Download Android App
Download iOS App



