West Bengal: TMC नेता पर भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोप, अग्निमित्रा पॉल ने साधा निशाना

Summary :

TMC नेत्री पर एक साल से हो रहा था अत्याचार: अग्निमित्रा पॉल

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) के ब्लॉक सभापति पर भाजपा की महिला कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा। इस पर भाजपा की महिला विधायक अग्निमित्रा पॉल ने सोमवार को कहा कि ये अत्याचार एक साल से चल रहा था। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पीड़‍िता हमारी अत्यंत सक्रिय और लड़ाकू नेत्री है, जब 2024 में मेदिनीपुर से मैं प्रत्याशी थी, उन्होंने हमारे साथ बहुत अच्छा काम किया था। चुनाव में हारने के बाद उन पर लगातार भाजपा को छोड़कर टीएमसी में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। ये अत्याचार एक साल से चल रहा है।

West Bengal: Medinipur में छात्रों पर अत्याचार, अग्निमित्रा पॉल ने ममता सरकार को घेरा

अग्निमित्रा पॉल ने बताया, “भाजपा नेत्री की दवा की एक दुकान थी, जिसे बंद कर दिया गया। इसके बाद उनके परिवार को खाने के लिए भी सोचना पड़ रहा था। रव‍िवार नौ बजे पार्टी के लोकल नेतृत्व के साथ बात करके एक मुचलका देने को बोला गया था। मुचलका देने के लिए वो टीएमसी के ऑफिस पर गईं, इस दौरान टीएमसी के ब्लॉक सभापति और अन्य दो लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट में पत्थर डाला गया। महिला बहुत बुरी हालत में अस्पताल में भर्ती है।

उन्होंने आगे कहा, “बंगाल पुलिस इसे दुष्कर्म मानने से इनकार कर रही है। पश्चिम बंगाल में ऐसा पहले भी होता रहा है। डॉक्टरों पर दबाव डालकर मेडिकल रिपोर्ट में बदलाव किया गया है। जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक हम आंदोलन करेंगे।”

टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि ममता बनर्जी की पार्टी ने ऐसा फैसला किया है कि राज्य की जो महिला टीएमसी का झंडा नहीं पकड़ेगी, टीएमसी का समर्थन नहीं करेगी, उसका दुष्कर्म करके उसे चुप करा दो और उसे डरा दो। लेकिन हम लोग ये नहीं होने देंगे।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.