आज जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनकअक्षरधाम मंदिर गए तो उनके कहे गए बयान आई एम ए प्राइड हिंदू यानी मुझे हिंदू होने पर गर्व है के सवाल पर अक्षरधाम के डायरेक्टर जितेंद्र दवे ने कहा है कि एकदम सच बात है कि वह एक सच्चे भक्त हैं उन्होंने कहा कि ” हमने जो आज देखा वह बेहद पूर्ण रूप से सच बात है उनकी आंखों में क्रियाओं में जो भक्त है और प्रेम है वह सच थी वह एक सच्चे भक्त हैं एक राजकीय नेता की नहीं बल्कि एक प्रधानमंत्री की नहीं” जी हां आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार सुबह अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने रीति रिवाज के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन भी किए।
बारिश के बीच पहुंचे थे ऋषि सुनक अक्षरधाम मंदिर
बता दे की पीएम सुनक बारिश के बीच ही अपनी पत्नी के साथ भगवान स्वामी नारायण के दर्शन करने पहुंच गए। G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने से पहले और भारत आने से पहले ऋषि सुनक ने कहा था कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है और वह अक्षरधाम मंदिर जरूर ही जाएंगे। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सनक हाल ही में इंग्लैंड में आयोजित मुरारी बापू की कथा में भी पहुंचे थे जहां उन्होंने रामायण जी की आरती भी की थी कथा को संबोधित करने की शुरुआत ब्रिटिश के पीएम ऋषि सनक ने जय श्री राम के जयकारे के साथ की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हिंदू धर्म उनके जीवन के हर पहलू में उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें एक प्रधानमंत्री के तौर पर सर्वश्रेष्ठ साहस देता है।


Download Android App
Download iOS App



