जानिये क्यों नरेन्द्र मोदी से पार पाना कांग्रेस के लिए हुआ बहुत ही मुश्किल

Summary :

NULL

भाजपा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत की भविष्वाणी सही साबित हुई है और इन चुनावों के परिणामों ने बीजेपी के लिए 2019 के लोकसभा चुनावों की राह आसान कर दी है। कांग्रेस ने राहुल गाँधी को अध्यक्ष बनाकर युवाओं का दिल जीतने का भरसक प्रयास किया पर राहुल जी की अगुवाई में कांग्रेस को इन चुनावों में कुछ ख़ास फायदा नहीं हो पाया। ज्योतिष के अनुसार भाजपा को हरा पाना कांग्रेस के लिए इस समय काफी दूर की कौड़ी है। ग्रहों के समीकरणों के आधार पर की गयी गणना अब तक सही साबित हो रही है। आईये नजर डालते है क्या कहते है बीजेपी और कांग्रेस के सितारे और राहुल गाँधी का चेहरा कांग्रेस को किस राह पर ले जा सकता है।

BJPभाजपा
भाजपा का लग्नेश सुखेश बुध शनि के घर में भाग्य स्थान में केतु के साथ स्थित है। पराक्रम स्थान में मंगल, शनि, बृहस्पति, राहु की युति एक प्रकार से पराशरीय राज योग का सृजन कर रहे हैं। यहां पर एक साथ कई राजयोग बन गए हैं। यह एक युवा पार्टी है। यह 2 सांसदों से 283 सांसदों तक पहुंच गई है। उसकी 20 राज्यों में सरकारें इन्हीं राजयोगों के कारण हैं। द्वितीयेश षष्टम में वृश्चिक राशि में नीच भंग राजयोग बन रहा है। अब लम्बे समय तक कोई भी पार्टी उन्हें सत्ता से बाहर नहीं कर पाएगी, विरोधी कुछ ऐसी भूलें करेंगे कि भाजपा का जनाधार बढ़ेगा ही बढ़ेगा। पराक्रम स्थान में दशमेश, सप्तमेश, बृहस्पति भाग्येश, अष्टमेश शनि, राहु षष्टेश, लाभेश मंगल की युति ने पार्टी को आगे बढ़ाया है। पार्टी का जनाधार बढ़ा है।

indian flagकांग्रेस
कांग्रेस पार्टी लग्नेश, चतुर्थेश बृहस्पति लाभ भेषमान में पहले एकादशेश शुक्र के साथ महाबली योग बना रही है लेकिन धनु लग्न की कुंडली में शुक्र एक अकारक ग्रह होता है और बृहस्पति पर केंद्राधिपति दोष है। द्वितीयेश, तृतीयेश शनि अपनी नीच राशि में अच्छा नहीं है। यह शनि राजयोग कारक भी है। पंचमेश, व्ययेश मंगल द्वितीय स्थान में अपनी उच्च राशि में है और शनि द्वारा दृष्ट भी यह एक अच्छा संयोग है। शनि-मंगल का परिवर्तन योग है।पराक्रम स्थान में राहु भी राजयोग कारक है। यह राजनीतिक पार्टियों के लिए राजयोग कारक है। इसलिए कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। वह हमेशा सत्ता या विपक्ष में कहीं न कहीं बनी रहती है। षष्टेश लाभेश लाभ में शुक्र अच्छा है। सप्तमेश, दशमेश बुध व्यय में, भाग्येश सूर्य के साथ बहुत ही अच्छा है जो पराशरीय राजयोग है, भाग्य स्थान का केतु अच्छा नहीं है। विंशोत्तरी दशा क्रम में राहुल की दशा में बुध के अंतर में बृहस्पति के प्रति अंतर में जोकि 18/12/2017 तक रहेगा अच्छा नहीं है।

Narendra Modiनरेंद्र मोदी
लग्नेश लग्र में भाग्येश चंद्रमा के साथ राजयोग कारक है। चंद्रमा द्वारा नीच भंग राजयोग बन रहा है। चतुर्थ स्थान का बृहस्पति दशम स्थान के शुक्र-शनि के साथ पराशरीय राजयोग बना रहा है। हिमाचल प्रदेश, गुजरात विधानसभा चुनाव के समय चंद्रमा के अंतर में बुध और प्रत्युंत्तर में शुक्र की दशा अच्छी है। इनकी यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मान-सम्मान मिलेगा।Sonia Gandhiसोनिया गांधी
सोनिया गांधी का लग्नेश चंद्रमा व्यय में अच्छा नहीं है। लग्न का शनि भी अच्छा नहीं है। यह स्वास्थ्य को प्रभावित करता है और शत्रुओं की वृद्धि करने वाला है। द्वितीयेश पंचम में व्ययेश, पराक्रमेश बुध और केतु के साथ स्थित है जो अच्छा नहीं है। सुखेश, लाभेश शुक्र अच्छा है, धन-सम्पत्ति की कोई कमी नहीं है, सोनिया गांधी जी की विशोन्तरी दशा क्रम में शुक्र की दशा में शुक्र का अंतर अच्छा नहीं है। उन्हें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए, आगे समय बहुत खराब है।Rahul Gandhiराहुल गांधी
राहुल गांधी का लग्नेश व्यय में द्वितीयेश चंद्रमा से दृष्ट है जो अच्छा नहीं है। इससे इनको अपयश मिलता है। लग्न में सूर्य-मंगल की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्हें अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। सप्तमेश, दशमेश, बृहस्पति अच्छा नहीं है, उन्हें अपनी कार्यशैली भी बदलनी चाहिए। इसी ग्रह की स्थिति के कारण 3 साल से उनके अध्यक्ष बनने में अनावश्यक रुकावटें आ रही थीं। विशोन्तरी दशा में, मंगल की दशा में शनि का अंतर अच्छा नहीं है।

Narendra Modiइस ज्योतिष गणना का परिणाम जितना स्पष्ट बताया गया है उससे कहीं अधिक गुजरात और हिमाचल के चुनाव नतीजों ने भी स्पष्ट कर दिया है। बीजेपी की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के बिहस जश्न का माहौल है ओर आपको बता दें शाम चार बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Desk Team