Bharat Jodo Yatra को बताया भारत तोड़ो यात्रा, तो कांग्रेस ने केंद्र सरकार को इन आरोपों में घेरा

Summary :

Bharat Jodo Yatra: रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को भारत तोड़ो यात्रा करार दिया। वही अधीर रंजन ने कहा की ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इसके अलावा सरकार के आदेश पर कई पुलिस कर्मियों ने यात्रा पर हमला किया।” Highlights अठावले Bharat Jodo Yatra को बताया भारत तोड़ो यात्रा सरकार के आदेश पर पुलिस ने यात्रा पर किया हमला- अधीर रंजन कांग्रेस को सिलीगुड़ी में बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली  यह यात्रा सिर्फ नाटक है, कांग्रेस को नहीं होगा कोई…

Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: रामदास अठावले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को भारत तोड़ो यात्रा करार दिया। वही अधीर रंजन ने कहा की ”भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है। इसके अलावा सरकार के आदेश पर कई पुलिस कर्मियों ने यात्रा पर हमला किया।”

Highlights

  • अठावले Bharat Jodo Yatra को बताया भारत तोड़ो यात्रा
  • सरकार के आदेश पर पुलिस ने यात्रा पर किया हमला- अधीर रंजन
  • कांग्रेस को सिलीगुड़ी में बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं मिली 
  • यह यात्रा सिर्फ नाटक है, कांग्रेस को नहीं होगा कोई फायदा- अठावले

जानिए अठावले ने Bharat Jodo Yatra यात्रा को लेकर क्या कहा

Bharat Jodo Yatra

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि देश पहले बंटा हुआ था लेकिन बीआर अंबेडकर के संविधान ने भारत को इस तरह एकजुट किया कि इसे तोड़ना असंभव है। राहुल गांधी को देश की चिंता करने की जरूरत नहीं है। ”उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हम यहां हैं।” इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थे तब उन्होंने देश को एकजुट करने या लोगों को न्याय देने की कोशिश नहीं की। यह सिर्फ एक नाटक है इसलिए इस यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से कांग्रेस को कोई फायदा नहीं होगा।

इन राज्यों में Bharat Jodo Nyay Yatra को नहीं मिली अनुमति

Bharat Jodo Nyay Yatra

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है चाहे वह भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों में हो या ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले बंगाल में। मणिपुर में राहुल गांधी को एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गई, जहा इसे आयोजित करना चाहते थे। जिसके कारण यह बैठक बाहर एक निजी संपत्ति पर आयोजित करनी पड़ी। इसके साथ ही मणिपुर और असम में सरकार के आदेश पर कई पुलिस कर्मियों ने यात्रा पर हमला किया। सिलीगुड़ी में भी बैठक आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गयी।

अधीर रंजन ने सिलीगुड़ी के प्रशासन पर लगाए ये आरोप

Adhir Ranjan Chowdhury

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि सिलीगुड़ी के प्रशासन ने उनकी पार्टी के सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान सबसे पुरानी पार्टी द्वारा मांगी गई “छोटी बैठक” की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News