प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रूस दौरे पर फोटो सेशन के दौरान उनके बैठने के लिए विशेष रूप से लाए गए सोफे पर बैठने से इंकार कर दिया और अन्य लोगों के साथ बैठने के लिए साधारण कुर्सी मंगाई। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें मंगलवार को मोदी द्वारा सोफा के बजाय कुर्सी पर बैठने के लिए कहने के बाद अधिकारियों को सोफे के स्थान पर कुर्सी रखते हुए देखा जा सकता है।
पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।”
PM @NarendraModi जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की। pic.twitter.com/6Rn7eHid6N
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) September 5, 2019
इस वीडियो को देखने के बाद पीएम मोदी के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। बता दें कि पीएम मोदी व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में शामिल होने दो दिवसीय रूस यात्रा पर गए थे।


Download Android App
Download iOS App



