उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने पहलगाम हमले के आतंकवादियों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने नींबू-मिर्च बांधकर राफेल को खड़ा किया हुआ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने राफेल लिखे हुए एक प्लेन के खिलौने को मीडिया के सामने पेश किया, जिसमें नींबू-मिर्च बंधी हुई थी। उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा, राफेल पर नींबू-मिर्च मैंने नहीं बांधा है। सभी को ध्यान होगा कि जब राफेल भारत आया था, उस समय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उस पर नींबू-मिर्च बांधा था।
वाराणसी में प्रदेश अध्यक्ष श्री @kashikirai जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
अध्यक्ष जी ने सरकार को आतंकवाद के सवाल पर घेरते हुए पूछा कि राफेल से नींबू मिर्च कब उतारेंगे मोदी जी? pic.twitter.com/ZheQeEaF8C
— UP Congress (@INCUttarPradesh) May 4, 2025
अजय राय ने केंद्र पर साधा निशाना
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, राफेल पर नींबू-मिर्च सरकार ने बांधा है, मैं बस याद दिला रहा हूं कि राफेल से नींबू-मिर्च कब हटेंगे और राफेल अपना काम कब करेगा? देश की जनता यह जानना चाहती है। पहलगाम हमले में जो लोग मारे गए, उनका परिवार आज जानना चाहता है कि राफेल नींबू-मिर्च के लिए आया है या फिर अपना काम करने के लिए। मैं देश की जनता को दिखाना चाहता हूं कि सरकार ने राफेल पर नींबू-मिर्च बांधकर उसे खड़ा किया हुआ है।
#WATCH वाराणसी: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने एक ‘खिलौना विमान’ दिखाया, जिस पर राफेल लिखा हुआ है और उसमें नींबू-मिर्च लटकी हुई है।
अजय राय ने कहा, “देश में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं और इससे पूरा देश परेशान है। पहलगाम आतंकी हमले में हमारे नौजवानों की जान चली… pic.twitter.com/xBlJET5o41
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2025
आतंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
पाकिस्तान से सभी तरह के आयात को बंद करने वाले भारत सरकार के फैसले पर अजय राय ने कहा, सभी लोग देख लें कि पाकिस्तान और भारत के बीच कितने रुपए का आयात-निर्यात होता रहा है, उससे पता चल जाएगा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से कितना घाटा या मुनाफा हो रहा है। सरकार को पाकिस्तान पर प्रभावी कार्रवाई करके आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। यहां के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने पर्यटकों पर गोली चलाई, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। भारत सरकार ने इस हमले का जिम्मेदार आतंकवाद के पनाहगार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मानते हुए कई बड़ी और कड़ी डिप्लोमैटिक कार्रवाई की।


Download Android App
Download iOS App



