जब भी किसी अधिकारी के अच्छे काम का जिक्र होता है, तो एक नाम जरूर लिया जाता है, वह है 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी तनुश्री। ये महिला अधिकारी इन दिनों अपने तबादले को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले कई सालों से तनुश्री जम्मू-कश्मीर में तैनात थी अब उन्हें दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में जैसे ही उनके जाने की खबर लोगों के बीच आई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके काम की तारीफ करना शुरू कर दिया और कई लोग भावुक पोस्ट भी शेयर करने लगे। कई लोगों ने लिखा कि तनुश्री मुश्किल स्थिति में भी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी की और अपने व्यवहार से उन्होंने लोगों का दिल भी जीत लिया। यही वजह है कि तनुश्री का ट्रांसफर सिर्फ एक प्रशासनिक फैसला नहीं, बल्कि हजारों लोगों के लिए बड़ी भावुक खबर है। लोग इनकी तारी करते हुए नहीं थक रहे हैं क्योंकि इन्होने जो अपने कार्यकाल में काम किया है वो एक काबिले तारीफ़ है।
Highlights:
- 2017 बैच की IPS तनुश्री का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली ट्रांसफर, सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ।
- शोपियां और पुलवामा में आतंकवाद-रोधी अभियानों के नेतृत्व से बनाई अलग पहचान।
- टेक्सटाइल डिजाइन की पढ़ाई के बाद पहले प्रयास में UPSC पास कर बनीं IPS, PM मोदी के साथ बातचीत भी रही थी चर्चा में।
बुरे वक्त में भी दिखाई थी अपनी हिम्मत
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान तनुश्री ने कई संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी को बखूबी निभाई। आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए कई बड़े सर्च ऑपरेशन में उन्होंने अपना अहम योगदान दिया है। जम्मू-कश्मीर के शोपियां व पुलवामा में एसएसपी (SSP) के रूप में आतंकवाद-रोधी अभियानों के बेबाक नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं। यह एक ऐसे ऑपरेशन में से एक है, जहां सुरक्षा बलों को लगातार खतरा रहता था। इसी तरह के कई आतंकवाद-रोधी अभियानों ने उन्हें देश भर में एक अलग पहचान दिलाई।
टेक्सटाइल की पढ़ाई से IPS बनने का सफर, पीएम मोदी ने भी पूछे थे सवाल

बिहार की बेटी तनुश्री का नाम आज देश भर में काफी चर्चा में है। तनुश्री एक इंटरव्यू में बताती है कि उनका शुरुआती सपना पुलिस सेवा नहीं था। उन्होंने टेक्सटाइल डिजाइन से बैचलर की पढ़ाई की। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक की जिसमें उन्हें 652 रैंक प्राप्त हुआ। इससे पहले वह 2014 में सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट भी रह चुकी थीं। फिर 2017 में सबसे पहले CRPF में अधिकारी बनीं, उसके बाद UPSC पास कर IPS सेवा में पहुंचीं। बता दें कि एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई उनकी बातचीत भी काफी सुर्ख़ियों में रही। जब पीएम मोदी को उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में टेक्सटाइल और आतंकवाद से जुड़े काम की तुलना कर दी। तनुश्री ने भी कॉन्फिडेंट से जवाब दिया। यह बातचीत आज भी लोगों को उनके दिल्ली ट्रांसफर के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ALSO READ: Neeraj Kumar Net Worth: बांकीपुर BJP उम्मीदवार नीरज कुमार की कुल संपत्ति कितनी? जानिए कौन हैं


Download Android App
Download iOS App




