पहलगाम हमले के बाद झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं पहलगाम कहां है। उन्होंने हमले के लिए हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को जिम्मेदार ठहराया और सीएम सुक्खू से इस्तीफा मांगा। बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह जानबूझकर ऐसा कह रहे थे।
पहलगाम हमले के बाद जहां पूरा देश सदमे में है, वहीं दूसरी तरफ झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य सोनू ने चौंकाने वाला बयान दिया हैं। उन्होंने कहा है कि,”हमें तो पता ही नहीं पहलगाम कहां है, पहलगाम हमले के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को जिम्मेदार ठहराया हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सीएम सुक्खू से इस्तीफा मांग लिया। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह जानबूझकर ऐसा कह रहे थे।
मीडिया से बातचीत में बोले मंत्री सोनू
बता दें कि हेमंत सोरेन कैबिनेट के एक मंत्री कल गुरुवार को सुदिव्य कुमार सोनू लोहरदगा में थे। जिस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने पहलगाम हमले के लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुदिव्य कुमार सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि पहलगाम में नागरिकों की सुरक्षा करने में वह असफल रहे हैं।
मंत्री ने पहलगाम को शिमला में बताया
मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पहलगाम में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है और सुधिव्य कुमार जिस जेएमएम से मंत्री हैं, वह ऑल इंडिया अलायंस का हिस्सा है। हालांकि बाद में मंत्री ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर कहा कि पहलगाम हिमाचल में है। हालांकि उन्होंने इसके पीछे की वजह नहीं बताई। उन्होंने कहा कि वह कल बताएंगे कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा।
दो बार के विधायक हैं सोनू
बता दें कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू गिरिडीह से लगातार दो बार से विधायक चुने जा रहे हैं। पहलगाम में 22 अप्रैल को नरसंहारों ने हिंदुओ को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई। जिसमें 25 से अधिक लोग मारे गए। कई लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद भारत की मोदी सरकार एक्शन मोड में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े निर्णय लिए गए हैं। जिसका विरोध लगातार पाकिस्तानी नागरिक कर रहे हैं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर निकालो…अमित शाह का सभी मुख्यमंत्रियों को अल्टीमेटम


Download Android App
Download iOS App




