उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानि आज आगरा दौरे पर आगरा पहुंचे हैं। आगरा जाते ही सीएम योगी ने वहां के विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया है। बता दें कि योगी ने ताजमहल में लगभग 30 मिनट बताए हैं। योगी ने परिसर में झाड़ू लगाया और कई योजनाओं की शुरूआत की है।
बता दें कि जब योगी ने ताजमहल का भ्रमण किया तो उन्होंने उस वक्त यमुना की सफाई के लिए बोला। योगी ने ताजमहल पर आए विदेशी पर्यटकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। योगी के समर्थकों ने ताजमहल के बाहर योगी-योगी के नारे भी लगाए हैं।
सीएम योगी ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा भी लिया है।
योगी ने ताजमहल के परिसर में झाड़ू भी लगाई और उनके साथ उस समया उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी थे।
योगी ने वहां पर काफी सारी योजनाओं का निरीक्षण भी किया और साथ ही रबर बैराज के निर्माण की घोषणा भी की। योगी ने मुगल म्यूजियम का भी निरीक्षण किया।
यह म्यूजियम 141 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है। योगी ने झाड़ू भी लगाया और उसके बाद वह शाहजहां पार्क भी पहुंचे।
योगी ने यहां पर शाहजहां पार्क के पुनर्जीविकरण व आगरा किला-ताजमहल के मध्य पैदल पथ के विकास योजना का शिलान्यास किया।
ताजमहल की तरफ जो रास्तें जाते हैं उन रास्तों को 24 घंटों के अंदी नर्ई परत लगाकर दुबारा से सुंदर बनाया गया है। सड़कों के किनारे रंगाई पुताई की गई है।
सड़कों पर जो बिजली के खंबें लगे हैं उन्हें भी दुबारा से ठीक किया गया है।
आगरा में सीएम के दौरे के लिए आगरा पुलिस के साथ-साथ पीएसी के जवानों को भी मुस्तैद किया गया था।


Download Android App
Download iOS App













