Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार घर से वोट डालने का मौका दिया मिलेगा। निर्वाचन आयोग ने इनकी घोषणा करते हुए घर से वोट करने के बारे में जानकारी दी है। दरअसल, आयोग ने बताया कि कौन लोग घर से वोट कर सकेंगे ? आगे कहा कि घर से वोट डालने की प्रक्रिया क्या होगी ? आइये इसके बारे में हम आपको बताते हैं कि आप घर से वोट कौसे डाल सकते हैं।
Highlights:
- घर बैठे कर सकते हैं मतदान
- चुनाव आयोग ने किया ऐलान
- असमर्थ लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा
घर बैठे ऐसे कर सकते हैं मतदान
बता दें कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की अनुमति दी जा रही है। वहीं, 40 प्रतिशत तक बेंचमार्क प्रमाण पत्र दिव्यांग मतदाताओं को बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा राजीव कुमार ने कहा कि सभी मतदाताओं केंद्रों पर पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
असमर्थ लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा
आगे उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के साथ दिव्यांग वोटरों के घर पर फॉर्म भेजवाया जाएगा। ताकि वह घर से अपना वोट डांल सकेंगे। वहीं, अगर वह मतदाता केंद्र पर आते हैं तो उनको सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही असमर्थ लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



