चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करने से पहले कुछ आंकड़े बताए. . चुनाव आयोग आज तक 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करवा चुका है। पिछले सवा साल में 11 विधानसभा चुनाव हुए हैं।
- आंध्र प्रदेश में 13 मई 2024 को चुनाव
- अरुणाचल प्रदेश 19 अप्रैल 2024 चुनाव
- सिस्किम में 19 अप्रैल को चुनाव
1.8 करोड़ वोटर्स इस साल पहली बार वोट करेंगे
चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया चुनाव आयोग आज तक 400 से ज्यादा विधानसभा चुनाव करवा चुका है। पिछले सवा साल में 11 विधानसभा चुनाव हुए हैं। सभी शांतिपूर्ण तरीके से हुए. कैंपेन के दौरान होने वाली घटनाएं भी कम हुईं। फेक न्यूज पर एक्शन लेने का तरीका बढ़ा. पिछले 2 सालों में इसे और बेहतर किया गया है। 1.8 करोड़ वोटर्स इस साल पहली बार वोट करेंगे।
अरुणाचल प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान
आंध्र प्रदेश के मामले में 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा और 13 मई 2024 को चुनाव होगा यह चुनाव चौथे चरण में होगा। अरुणाचल प्रदेश में नोटिफिकेशन 20 मार्च 2024 को जारी होगा, जबकि चुनाव 19 अप्रैल 2024 को होगा। यह चुनाव पहले चरण में होगा। सिस्किम में 20 मार्च 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जबकि 19 अप्रैल को चुनाव होगा। यह चुनाव पहले चरण में होगा।
ओडिशा में चौथे चरण में चुनाव
ओडिशा में चौथे चरण में 28 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है, जबकि चुनाव की तारीख 13 मई 2024 है। यहां 5वें चरण में 35 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन की तारीख 26 अप्रैल 2024 को जारी होगा, जबकि 20 मई 2024 को चुनाव होंगे। छठवें चरण में 42 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन की तारीख 29 अप्रैल है, जबकि चुनाव की तारीख 25 मई है. 7वें चरण में 42 सीटों पर चुनाव होगा, जिसके लिए नोटिफिकेशन 7 मई 2024 को जारी होगा, जबकि चुनाव 1 जून 2024 को होंगे।


Download Android App
Download iOS App




