लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि देश के युवा हर भारतीय के लिए ‘न्याय’ चाहते हैं और ऐसे में वे समझदारी से वोट करेंगे। राहुल गांधी ने एक लघु फ़िल्म शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘पूरे भारत में युवा वोट के लिए निकल रहे हैं। उनमें से कई तो पहली बार वोट कर रहे हैं। उनके हाथों में ही भारत का भविष्य है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे हर भारतीय के लिए न्याय चाहते हैं और समझदारी से वोट करेंगे।’
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ”आज जनता की परेशानियों को दूर करने का तीसरा क़दम उठाना है। आपका एक वोट देश को प्रगति और बराबरी की तरफ़ ले जायेगा।” उन्होंने कहा, ”युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिये, किसानों की उन्नति के लिये, छोटे व्यवसायों के लाभ के लिये, वंचितों के अधिकार के लिये, वोट ज़रूर करें। क्योंकि – “अब होगा न्याय।”
PM मोदी और शाह ने की लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील
गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया है कि सरकार बनने पर वह न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये देगी।


Download Android App
Download iOS App





