पणजी : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर गोवा संसदीय क्षेत्र में सुबह-सुबह वोट डालने वाले लोगों में शामिल हैं। उत्तर गोवा सीट से केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक भाजपा के उम्मीदवार हैं। वह संकालिम क्षेत्र स्थित मतदान केन्द्र में सुबह करीब आठ बजे अपनी पत्नी एवं गोवा भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख सुलक्षणा सावंत के साथ पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बड़ी संख्या में मतदान होने की उम्मीद है।
I have voted for a new India. #VoteForNewIndia pic.twitter.com/ECclC8GG0a
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) April 23, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं मुख्यमंत्री के तौर पर पहला वोट डाल खुश हूं। मुझे पता है कि खनन बंद होना राज्य में बड़ा मुद्दा है लेकिन लोगों को पता है कि हम इसका समाधान निकालने के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं। मैं गोवा में 75 से 80 प्रतिशत मतदान होने की उम्मीद कर रहा हूं।’’ उत्तर गोवा में नाइक का मुकाबला कांग्रेस के गिरीश चोडानकर और आप के राज्य महासचिव प्रदीप पडगांवकर से है।
वहीं दक्षिण गोवा में भाजपा के मौजूद सांसद नरेंद्र सवाईकर के सामने कांग्रेस ने पूर्व सासदं फ्रान्सिस्को सारडिन्हा, आप ने गोवा संयोजक एल्विस गोम्स और शिवसेना ने राज्य उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाईक को टिकट दिया है। राज्य में उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा की लोकसभा सीटों के साथ ही तीन विधानसभा सीटों शिरोडा, मंड्रेम और मापुसा के लिए मंगलवार को उपचुनाव हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



