मुंबई के मलाड इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ट्यूशन टीचर ने आठ साल के मासूम बच्चे को तालिबानी सजा दी। टीचर पर आरोप है कि बच्चे की लिखावट अच्छी नहीं होने के कारण से नाराज़ ट्यूशन टीचर (Teacher) राजश्री राठौर ने मासूम के हाथ पर जलती हुई मोमबत्ती रख दी, जिससे बच्चे का हाथ बुरी तरह झुलस गया। इस मामले में बच्चे के पिता ने कुरार पुलिस में शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसपर पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।
गोरेगांव का पूरा मामला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्चा गोरेगांव के एक स्कूल में कक्षा 3 में पढ़ता है। वह रोज़ शाम को मलाड स्थित जे.पी.डेक्स बिल्डिंग में रहने वाली राजश्री राठौर (Teacher) के घर ट्यूशन पढ़ने जाता था। घटना वाले दिन उसकी बहन उसे ट्यूशन छोड़ने गई थी। देर रात टीचर ने फोन करके बहन से अपने भाई को वापस ले जाने को कहा।
ट्यूशन पहुंची तो भाई को देख दंग रह गई बहन
पुलिस ने बताया कि जब बच्चे की बहन ट्यूशन पहुंची , तो उसने देखा कि बच्चा रो रहा था और उसके दाहिने हाथ पर गंभीर जलन के निशान थे। जब उसने शिक्षक (Teacher) से पूछा, तो उन्होंने इसे ‘नाटक’ बताया। लेकिन घर पहुँचने पर बच्चे ने अपने पिता को बताया कि राजश्री मैडम ने उसकी खराब लिखावट की सज़ा के तौर पर उसका हाथ जलती हुई मोमबत्ती पर रख दिया था।
यह भी पढ़ें :BHU UG Admission Last Date: जल्द करें आवेदन, जानें कब है आखिरी तारीख
अब बच्चे की हालत कैसी है?
बच्चे की हालत और दर्द देखकर पिता ने उसे तुरंत कांदिवली स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया और फिर कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता पिता ने कहा कि इतनी कम उम्र के बच्चे को ऐसी अमानवीय सज़ा देना न केवल शारीरिक यातना है, बल्कि मानसिक प्रताड़ना भी है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मामले की प्रारंभिक जांच के बाद, पुलिस ने आरोपी शिक्षिका राजश्री राठौर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपी शिक्षिका (Teacher) पहले भी बच्चों को कठोर सजा देती रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें :Malegaon Blast Case: 17 साल बाद आज आएगा फैसला, जानें कब हुआ था विस्फोट


Download Android App
Download iOS App




