Balia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने कथित रूप से अपनी पत्नी से अनबन के चलते खुदकुशी कर ली। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार(1 दिसंबर) को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के नरही गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि राजेश राजभर (35) ने बगीचे में पेड़ पर फांसी लगा ली।
खेत में काम कर रहे लोगों ने बाद में राजेश को फांसी पर लटका मृत पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नगरा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि राजेश ने नौ साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन उसका अपनी पत्नी से अनबन चल रहा था, इसी को लेकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी।पुलिस के अनुसार राजेश गुजरात के सूरत में नौकरी करता था और पांच दिन पहले ही गांव आया था। एसएचओ ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Israel Hamas War: इजरायली PM Netanyahu का आरोप, कहा-हमास ने और बंधकों को रिहा करने से इनकार कर संघर्ष विराम तोड़ा
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App

