कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में युवक ने की नारेबाजी 

Summary :

नयी दिल्ली : कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को एक व्यक्ति ने नारेबाजी करके व्यवधान पैदा किया। पार्टी मुख्यालय में जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

नयी दिल्ली : कांग्रेस के संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को एक व्यक्ति ने नारेबाजी करके व्यवधान पैदा किया। पार्टी मुख्यालय में जब कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे यो उसी दौरान एक व्यक्ति खड़े होकर नारेबाजी करने लगा। खुद का नाम नचिकेता बता रहे इस व्यक्ति ने ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए और तिरंगा लहराने लगा।

उसने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा ‘अजय सिंह बिष्ट’ कहने के विरोध में नारेबाजी की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस व्यक्ति को बाहर निकाला। बाद में उसे पुलिस अपने साथ ले गई। खेड़ा ने इस हंगामे पर कोई तवज्जो नहीं देते हुए टिप्पणी करने से इनकार किया। हंगामा करने वाले इस व्यक्ति ने खुद का नाम नचिकेता और महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले का निवासी बताया।

Desk Team