श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ जिले में उस स्थान से कुल 11 शव बरामद किए गए हैं, जहां एक वाहन हिमस्खलन की चपेट में आ गया था। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। कुपवाड़ के उपायुक्त खालिद जहांगीर ने पीटीआई भाषा को बताया कि हिमस्खलन स्थल से आज 10 शव बरामद किया गया। जहांगीर ने बताया कि बीती रात बचाव अभियान शुरू किए जाने के बाद एक बीकन अधिकारी का शव बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन में कुल 11 लोग मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि तीन लोगों को हिमस्खलन स्थल से जीवित निकाला गया।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने इस घटना को लेकर आज गहरा दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। जम्मू कश्मीर सरकार ने साधन टॉप के पास हुई इस घटना में मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को चार लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार ने दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों में प्रत्येक को 12,600 रूपये का मुआवजा देने की भी घोषणा की। आपदा प्रबंध मंत्री जावेद मुस्तफा मीर ने राज्य आपदा राहत कोष से यह राशि देने की आज घोषणा की। उन्होंने घायलों को बेहतर मेडिकल सुविधाएं मुहैया करने का भी निर्देश जारी किया।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



