जगदलपुर : छत्तीसगढ के बस्तर में वर्ष 2018 में सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ आक्रामक रणनीति अपनाते हुए नक्सलियों के कोर एरिया में जाकर अभियान को अंजाम देंगे। सूत्रों ने बताया कि जवानों को इन इलाकों में जाकर ऑपरेशन लांच इसलिए भी करने पड़ेंगे क्योंकि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अब सड़कों का निर्माण नक्सलियों के कोर एरिया तक पहुंच चुका है।
ऐसे में आगे की सड़क बनाने के लिए जवानों को यहां सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करनी होगी और इसके लिए बड़े ऑपरेशन लांच करने होंगे। बस्तर पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि अब नक्सलियों के खिलाफ सारे ऑपरेशन उनके कोर एरिया में ही लांच होंगे।
अभी जगरगुंडा को दंतेवाड़ा और सुकमा से जोड़ने की कवायद अंतिम चरणों में है। यहां सिर्फ छह किलोमीटर सड़क का निर्माण बचा है। अब फोर्स सीधे यहीं ऑपरेशन लांच करेगी।
सुरक्षाबलों के जवानों ने अब तक सुकमा-कोंटा, दोरनापाल-जगरगुंडा, बीजापुर से तिम्मापुर और बासागुड़ जैसे कई इलाकों में सात सौ किलोमीटर सड़कों का निर्माण करवा दिया है। वर्ष 2018 में धुर नक्सल प्रभावित इलाकों में कम से कम तीन किमी सड़क बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



