जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आज एक वाहन के सड़क पर फिसलकर खाई में गिरने की वजह से उसमें सवार सेना के 12 जवान जख्मी हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सेना के जवानों को लेकर जा रहा एक वाहन जिले की कटरा पट्टी में कुरूआ की एक खाई में गिर गया।
उन्होंने कहा कि हादसे में उनमें से 12 जख्मी हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



