अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी , 16 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Summary :

NULL

ये मामला जम्मू & कश्मीर के रामवन जिले का है जहां आज जम्मू & कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही एक बस जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे के नजदीक में खाई में गिर गई।

सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ये जम्मू & कश्मीर के रामवन जिले में अमरनाथ यात्रियों की ये बस जम्मू से चली थी जो पहलगाम की ओर जा रही थी।

अमरनाथ यात्रियों यात्री से भरी बस रामवन जिले के जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे के पास खाई में गिर गई। सूत्रों से ये भी पता चला है कि इस भीषण हादसे में जिसमें 11 यात्रियों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए है।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

अभी हाल में ही पिछले सोमवार को कश्मीर के अनंतनाग जिले में बाबा बर्फानी की गुफा के दर्शन करके अमरनाथ यात्रियों की बस वापस आ रही थी जिस पर आतंकियों ने हमला कर दिया था जिसमें 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गयी थी और 19 से ज्यादा घायल हो गए थे ।

हालांकि, हमले में घायल होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती 1 महिला की संडे मौत हो गई। इस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।


PM मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आज हुई बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने ट्वीट करके कहा  मुझे जम्मू-कश्मीर में बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर गहरा दुख हुआ है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में आज बस दुर्घटना में अमरनाथ यात्रियों की मौत पर शोक जताया और इस संबंध में राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बातचीत की।


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें वहां चल रहे बचाव कार्यों से अवगत कराया है। जम्मू में घायल अमरनाथ यात्रियों को इलाज के लिए दुर्घटना स्थल से विमान से निकाला जा रहा है। घटना पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, बस दुर्घटना में यात्रियों की मौत पर मैं उनके परिजनों के प्रति समवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

वही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और पीड़ति परिवारों के सदस्यों के प्रति संवदेना व्यक्त की। श्री गांधी ने ट्वीट किया अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना के कारण आज हुई मौत खबर सुनकर दुखी हूं। मैं पीड़ति परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

Desk Team