जम्मू & कश्मीर के सांबा जिले में एक मिनी बस राजमार्ग पर फिसल कर पलट गई जिससे कम से कम 19 लोग घायल हो गए। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिनी बस के यात्री पंजाब के एक तीर्थस्थल से कल देर रात जम्मू लौट रहे थे।
पुलिस ने बताया कि मिनी बस का चालक सांबा शहर के निकट विपरीत दिशा से आ रही एक कार को बचाने की कोशिश में वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। उन्होंने बताया कि घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



