जम्मू : जम्मू & कश्मीर के राजौरी जिले का है जहां आज दो दर्जन से अधिक गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने के कथित प्रयास के मामले में आज दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद अशरफ एक वाहन में गोवंशीय 25 पशुओं को ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उसी समय बुधल के निकट पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
उन्होंने बताया कि पशुओं को ले जाने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पाने में असफल रहने पर दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि वे तस्करी का प्रयास कर रहे थे और उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



