राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शंभु दयाल बडगुजर के असामयिक निधन पर आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे एवं राज्यपाल कल्याण सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।
श्रीमती राजे ने सुबह श्री बडगुजर के आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री बडगुजर मिलनसार एवं मृदुभाषी थे। खादी बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने खादी को बढ़ावा देने वाली कई योजनाओं और नवाचारों को लागू किया।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राज्यपाल कल्याण सिंह ने श्री शम्भूदयाल बडगूजर के निधन पर संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनो को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी, उच्च शिक्षा राजयमंत्री किरण माहेश्वरी ने श्री बडगुजर को श्रद्धांजली देते हुये कहा कि वे एक कर्मठ कार्यकर्ता थे, जिन्होंने सच्चे मन से पार्टी के लिए कार्य किया।


Download Android App
Download iOS App



