जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक क्षेत्र में रविवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर एक ग्रेनेड से हमला किया जिसमें दो सुरक्षाकर्मी और चार स्थानीय लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने शहर के लाल चौक क्षेत्र में प्रताप पार्क के निकट ड्यूटी पर तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों पर एक ग्रेनेड फेंका।

उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ का एक जवान और चार आम लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट की तेज आवाज से लोगों के बीच दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



