J&K : पुलवामा मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकवादियों को किया ढेर

Summary :

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।सेना के एक अधिकारी

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया। सेना ने यह जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जंगलों में कम से कम दो आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना पर त्राल के पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया, ‘‘अभियान में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया जबकि एक सैनिक घायल हो गया।’’

सेना को आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित ना करने के निर्देश दें जम्मू कश्मीर राज्यपाल : महबूबा

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान जुबैर अहमद भट ऊर्फ अबु हुरैरा, शकूल अहमद पर्रे ऊर्फ जफर और तवसीफ अहमद ठोकेर ऊर्फ अबु तल्हा के तौर पर हुई है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जुबैर जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़ा था जबकि शकूर और तवसीफ हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे।

उन्होंने बताया कि तीनों आतंकवादी सुरक्षा प्रतिष्ठानों और आम नागरिकों पर हमलों के संबंध में वांछित थे। यह जेईएम और हिज्बुल का संयुक्त संगठन था।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किये गये। इस संबंध मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Desk Team