जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए पत्थर फेंकने वाले तीन युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस अधिकारी ने आज कहा, ‘सेना से मिली जानकारी के अनुसार कल पुलवामा के करीमाबाद में 55 राष्ट्रीय राइफल्स की गश्त कर रही टुकड़ पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिये।’ गश्त कर रही टुकड़ ने पत्थर फेंक रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए कुछ राउंड गोलियां चलायी।
उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शनकारियों और सेना की इस झड़प में तीन युवक घायल हो गये। तीन युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। तीनों की हालत स्थिर बनी हुई है।’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



