जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रविवार को कहा कि प्रदेश में ईद उल जुहा के मौके पर लोगों को उनके परिजनों से बातचीत करने में मदद पहुंचाने के लिए 300 विशेष टेलीफोन बूथ स्थापित किये जा रहे हैं।
प्रशासन ने एक परामर्श जारी करते हुए कहा है कि अधिकारियों को अलीगढ़ और नयी दिल्ली समेत विभिन्न इलाकों में सक्रिय किया गया है, ताकि जम्मू कश्मीर के छात्रों को उनके परिजनों से बातचीत करने में सुविधा हो।
प्रदेश के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निर्देश पर यह परामर्श जारी किया गया है ।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य से बाहर अध्ययन करने वाले उन छात्रों को भी मदद दी जाएगी जो इस त्यौहार के मौके पर अपने घर जाना चाहते हैं।
राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को राज्यपाल ने प्रत्येक जनसंपर्क अधिकारियों को एक-एक लाख रुपये मंजूर किये, ताकि वेसै छात्र यह त्यौहार वहीं मना सकें जो किसी कारण घर नहीं जा सके हैं।


Download Android App
Download iOS App



