भारतीय वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर में फंसे 381 लोगों को शनिवार को विमान से लद्दाख पहुंचाया। करगिल कुरियर सर्विस के मुख्य संयोजक आमिर अली ने कहा कि 197 यात्रियों को सी-17 विमान के जरिये श्रीनगर से लेह जबकि 184 यात्रियों को जम्मू से लेह पहुंचा। पिछले साल दिसंबर में हुई भारी बर्फबारी के चलते 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था।
इसके मद्देजनर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फंसे यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिये वायुसेना नियमित रूप से सी-17, सी-130 और एन-32 विमानों का संचालन करती है। राजमार्ग को 28 फरवरी को फिर से खोल दिया गया था। लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में ताजा बर्फबारी होने के चलते उसे बंद करना पड़ा। जनवरी में दोनों केन्द्रशासित प्रदेशों के बीच करगिल कुरियर सर्विस शुरू होने के बाद से वायुसेना हजारों यात्रियों को हवाई मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



