जम्मू कश्मीर में शनिवार को 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, इसमें किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का झटका रात 10 बजकर एक मिनट पर महसूस किया गया और यह कटरा से 93 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
उन्होंने बताया कि झटके से लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



