जम्मू & कश्मीर के अनंतनाग जिले में कठुआ मामले के विरोध में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों की कथित कार्रवाई में कम से कम पांच छात्र घायल हो गए। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के काफी छात्र-छात्राएं आज सुबह अनंतनाग में खानाबल-पहलगाम रोड पर के पी रोड पहुंचे और कठुआ की पीड़ति को न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे जिसमें अन्य नारों के अलावा लिखा था ‘हैंग टिल डेथ‘,‘गिव जस्टिस टू कठुआ गर्ल। उन्होंने मामले में शामिल अपराधियों को मौत की सजा देने की मांग करते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की।
इलाके में तैनात सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका। लेकिन छात्रों के नहीं रूकने पर सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़। कुछ उपद्रवियों ने इस बीच पथराव भी किया।
इस घटना में कम से कम पांच छात्र घायल हो गए। घायलों को तुरंत अनंतनाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें श्रीनगर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



