जम्मू के बाहरी इलाके में कथित धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के कृत्य के मद्देनजर यहां के तीन जिलों में आज भी एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित है।
एक अधिकारी ने से कहा,’ कल सुबह बिश्नाह इलाके में कथित रूप से धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की घटना सामने आयी जिसके बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गयी। उन्होंने कहा कि बिश्नाह में अर्बन फार्म के समीप सरोरे गांव के लोगों ने इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शन की जानकारी पुलिस को दी।
उन्होंने कहा, ‘ सैकड़ लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जिससे इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया।’ जिला प्रशासन ने जम्मू, सांबा और कठुआ जिले में तुरंत इंटरनेट सेवा स्थगित करने के दिए। ‘
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



