जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को 20 आईपीएस अधिकारियों समेत 74 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। इस कदम के तहत एक नए पुलिस प्रमुख और तीन रेंज के डीआईजी नियुक्त किए गए हैं।
गृह विभाग की ओर से शुक्रवार शाम को जारी दो अलग-अलग आदेशों के अनुसार, 15 उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और 59 पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला किया गया है।
वर्ष 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गरीब दास को उधमपुर में शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी (एसकेपीए) का निदेशक नियुक्त किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि आईपीएस अधिकारी रईस मोहम्मद भट को दक्षिण कश्मीर रेंज कानया डीआईजी बनाया गया है, जबकि एक अन्य आईपीएस विवेक गुप्ता को उत्तरी कश्मीर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया। शक्ति पाठक को जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



