दक्षिण कश्मीर के हिमालय की 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी की अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 1,141 तीर्थयात्रियों का एक जत्था आज जम्मू से रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि CRPF और पुलिस की सुरक्षा में, 759 पुरुषों, 200 महिलाओं और 182 साधु साध्वियों का जत्था 42 गाड़ियों में बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
आज के जत्थे के साथ ही 28 जून को यात्रा शुरू होने से लेकर 22 जत्थों में 63,301 तीर्थयात्री जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना हो गए हुए हैं।
कल शाम तक 2,27,342 श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा में दर्शन किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



