श्रीनगर : जम्मू & कश्मीर के बडगाम के बीरवाह इलाके में आज पथराव कर रहे युवकों के एक समूह पर सुरक्षा बलों द्वारा की गई कथित गोलीबारी में एक 18 साल के किशोर की मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज दोपहर के बाद बीरवाह शहर में 53 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहनों पर लोगों के एक समूह ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
उन्होंने कहा कि सैनिकों ने पथराव कर रहे लोगों को तितर बितर करने के लिये कथित तौर पर गोली चला दी जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए।
अधिकारी ने कहा कि घायलों में से एक व्यक्ति तनवीर अहमद वानी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि युवक की मौत के बाद बीरवाह शहर और आस-पास के इलाकों में स्थिति तनावग्रस्त हो गई है।


Download Android App
Download iOS App



