डोईवाला, (पंजाब केसरी): जम्मू कश्मीर से आए सरपंचों के दल ने किया माजरी ग्रांट का भ्रमण। जिसमें सरपंचों ने ग्राम पंचायत के विकास कार्यों और पंचायत स्तर पर बनाई व्यवस्थाओं को देखा और समझा। इसके बाद एक फैक्ट्री का भी भ्रमण किया। 4 दिवसीय भ्रमण पर उत्तराखंड आए जम्मू के सरपंचों ने कहा उत्तराखंड की पंचायती व्यवस्थाओं को जम्मू में भी लागू कराने का प्रयास करेंगे। मंगलवार को जम्मू कश्मीर से आया सरपंचों का 83 सदस्यीय दल डोईवाला ब्लॉक की माजरी ग्रांट ग्राम पंचायत पहुंचा। जहां संस्कृति तौर से उनका स्वागत माल्यार्पण कर किया गया। साथ ही लालतप्पड़ स्थित सामुदायिक केंद्र में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा लगाए स्टॉल का भी अवलोकन किया। जिसमें राज्य की विभिन्न वस्तुएं और सामग्री का प्रदर्शन किया।
माजरी प्रधान अनिल पाल ने सरपंचों को पंचायत व्यवस्था, विकास कार्यों, कार्यप्रणाली, महिला स्वयं सहायता समूहों, कूड़ा निस्तारण, अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी। सरपंच विक्की सैनी ने बताया की भ्रमण में बहुत कुछ नया सीखने को मिला। जम्मू के राजौरी जिले की सरपंच समरीप खान ने कहा उत्तराखंड की ग्राम पंचायतों के मॉडल और तौर तरीकों को जम्मू में भी लागू होना चाहिए, जिससे वह की पंचायतों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले। इस दौरान नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार, परम देव, सविता सैनी, प्रेम नाथ, अनीता शर्म, अजीत सिंह, संदीप आदि उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



