जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी घटना के बाद अब NIA ने इस पर बड़ी कार्यवाही करते नजर आ रही है। जहां राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) के एक विशेष दल ने दो विस्फोटों के स्थल का रविवार को निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जम्मू शहर के बाहरी हिस्से के एक व्यस्त इलाके में शनिवार को दो विस्फोट हुए, जिनमें नौ लोग घायल हो गए। पुलिस को संदेह है कि नरवाल ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में मरम्मत की एक दुकान में खड़ी एसयूवी और पास के कबाड़खाने में एक वाहन में विस्फोट करने के लिए IED का इस्तेमाल किया गया। ये विस्फोट ऐसे समय हुए, जब क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर अत्यंत सतर्कता बरत रही हैं।
अधिकारियों ने किया बड़ा खुलासा
अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने रविवार सुबह विस्फोट स्थलों का दौरा किया और गहन जांच के लिए संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी इस मामले को अपने हाथ में ले सकती है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी के अधिकारी विस्फोट स्थल पर एक घंटे से अधिक समय तक रहे और उन्होंने नमूने एकत्र किए। भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी निरीक्षण के लिए लगातार दूसरे दिन क्षेत्र का दौरा किया।
सुरक्षा की दृष्टि से उठाया गया कदम
उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से इलाके की घेराबंदी अब भी बरकरार है। सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट में कहा कि सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के आधार पर मौजूदा आंतरिक स्थिति की समीक्षा करने के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक संयुक्त खुफिया एवं सुरक्षा बैठक की गई।


Download Android App
Download iOS App



