अलगाववादियों ने घाटी में चोटी काटने की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा है। इसके मद्देनजर ऐहतियाती तौर पर आज कश्मीर घाटी में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
अब तक चोटी काटने की सौ से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन महीना भर बीत जाने के बावजूद एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने विशेष जांच दल बनाए हैं और इन घटनाओं को अंजाम देने वालों के बारे में सूचना देने वालों के लिए छह लाख रूपये के इनाम की घोषणा की है।
आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि घाटी में शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश कल कश्मीर के संभागीय आयुक्त बशीर खान ने जारी किया था। कश्मीर विश्वविद्यालय ने भी आज के लिए कक्षाएं निलंबित कर दीं लेकिन परीक्षाएं कार्यक्रम के मुताबिक ही हुई।


Download Android App
Download iOS App



